फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

हंगामे के बीच नगर निगम का पुनरीक्षित बजट पास

Sun, 01 Dec 2019 04:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। नगर निगम के सभागार में शनिवार को निगम का पुनरीक्षित बजट पेश किया गया। हंगामे के बीच इसे पास कर दिया गया। बैठक के दौरान नगर के कई पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्रों में सम्यक विकास नहीं हो रहा है। न हीं सुविधाएं दी जा रहीं हैं। बैठक के दौरान जहां पुराने टेंडरों के एग्रीमेंट जल्द से जल्द करने और काम शुरू कराने की बात कही गई, वहीं, नई सीवर लाइनों को पांच अगस्त तक शुरू करने की बात भी कही गई।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम सभागार में नगर निगम बोर्ड की बैठक हुई। इसमेें पुनरीक्षित बजट पर चर्चा के बाद इसे पास कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर निगम के मेयर उमेश गौतम ने बताया कि नगर निगम में तीन महीनों में कई विकास कार्य के टेंडर किए गए हैं पर इनमें से एक का भी एग्रीमेंट नहीं हो सका है। इसके चलते काम नहीं शुरू हो पाया है। इसे देखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह एक सप्ताह के अंदर एग्रीमेंट कर कार्य शुरू करा दें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सीवर के लिए 2.5 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाने के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट है। इसे भी पांच अगस्त तक शुरू कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में कंबल वितरण के लिए 25 लाख का बजट पास किया गया है। हर पार्षद को सौ कंबल वितरण के लिए दिए जाएंगे। स्ट्रीट लाइटों के लिए 3.5 करोड़ का बजट पास किया गया है। इससे 35 वाट, 70 वाट और 110 वाट की स्ट्रीट लाइटेें खरीदी जाएंगी। निगम की बैठक दोपहर तीन बजे ही शुरू हो गई पर निगम के पूर्व पार्षद हरिशंकर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद बैठक को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान नगर आयुक्त सैमुअल पाल एन., चीफ इंजीनियर संजय चौधरी समेत निगम के सभी आला अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर सबमर्सिबल लगाया तो होगी कार्रवाई
मेयर उमेश गौतम ने बताया कि सरकारी जमीनों पर सबमर्सिबल लगाने वाले लोगों पर निगम अब सख्ती करेगा। सफाई निरीक्षक इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे, इसके बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने लगाया भेदभाव का आरोप
वार्ड 15 के पार्षद रईस अब्बासी ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र के विकास को लेकर निगम के अधिकारी भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं। उनके क्षेत्र में नाली खड़ंजा आदि की स्थिति बदतर है। पार्षद विपुल लाला ने कहा कि शहर में यूनीपोल के मद में एक महीने में 22 लाख रुपये वसूले गए हैं जबकि शहर में करोड़ों रुपये के अवैध यूनीपोल लगे हैं। इसका राजस्व और अधिक आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जब स्ट्रीट लाइट के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया है तो फिर निगम किस आधार पर अलग से साढ़े तीन करोड़ का बजट पास कर रहा है।

मेयर पर लगाया बदसलूकी करने का आरोप
गुलाबनगर वार्ड 58 के पार्षद विपुल लाला ने आरोप लगाया कि बैठक के बाद मेयर उमेश गौतम ने उनके साथ बदसलूकी की और अपशब्द कहे। इस संबंध में उन्होंने नगर आयुक्त से भी शिकायत की बात कही। हालांकि इस आरोप को मेयर उमेश गौतम ने सिरे से नकार दिया। कहा, ऐसी कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed