{"_id":"5d7021048ebc3e01802e919c","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3749209169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन के साथ मेनहोल बनना शुरू पीब्डब्ल्यूडी ने अब तक नहीं दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन के साथ मेनहोल बनना शुरू पीब्डब्ल्यूडी ने अब तक नहीं दी अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेंट्रल सीवर लाइन प्रोजेक्ट के तहत तेजी से काम चल रहा है। श्यामगंज से सेटेलाइट रोड पर लाइन डालने के साथ ही मेनहोल बनाने का काम भी शुरू हो गया है लेकिन पीब्डब्ल्यूडी ने अब तक रोड कटिंग की अनुमति नहीं दी है। जल निगम ने सीवर लाइन की लंबाई बताते हुए पीडब्ल्यूडी में इसकी अनुमति के लिए आवेदन किया था लेकिन वहां से इसकी गहराई पूछकर आपत्ति लगाई गई है।
पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और मेयर उमेश गौतम सेंट्रल सीवर लाइन प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था। 54.85 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत 12.74 किलोमीटर लंबी सेंट्रल सीवर लाइन बिछाई जाएगी। यह लाइन सिंधुनगर से श्यामगंज, कालीबाड़ी होकर चौपुला चौराहा तक, खुर्रम गौटिया से गांधी उद्यान, प्रभा सिनेमा, चौकी चौराहा होकर चौपुला चौराहा तक, मुख्य डाकघर से कचहरी, कचहरी से जंक्शन पुलिस चौकी, मालगोदाम रोड होते हुए चौपुला चौराहा तक, चौपुला चौराहा से बरेली सिटी स्टेशन होते हुए जसोली फाटक तक और स्टेट बैंक कालोनी से गढ़ी चौकी, अलखनाथ मंदिर, किला चौराहा, दूल्हा मियां के मजार होते हुए जसोली फाटक तक पहुंचेगी। जल निगम ने सड़क खुदाई के लिए प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही पीब्डब्ल्यूडी से रोड कटिंग की एनओसी मांगी थी लेकिन यह अब तक नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि पीब्डब्ल्यूडी ने अनुमति देने से पूर्व जल निगम से रोड कटिंग की लंबाई के साथ ही उसकी गहराई भी पूछी है।
पीडब्ल्यूडी को सेंट्रल सीवर लाइन डालने के लिए रोड कटिंग की अनुमति के लिए आवेदन किया था। अब तक अनुमति नहीं मिली है, जल्दी ही मिल जाएगी। अगर कोई आपत्ति है तो उसे भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
- संजय कुमार, एक्सईएन, जल निगम