फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

नगर निगम में बोर्ड बैठक से पहले ही शुरू हुआ घमासान

Sun, 11 Aug 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। नगर निगम में बोर्ड बैठक से पहले ही घमासान शुरू हो गया है। 14 अगस्त को बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन छुट्टियों के चलते उसे आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं पार्षद विपुल लाला ने इंदिरा मार्केेट में पोर्टेबल शॉप से जुड़े प्रश्नों को एजेंडे में शामिल न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर निगम में चले लंबे घमासान और लोकसभा चुनाव के बाद चालू वित्तीय वर्ष की पहली बोर्ड बैठक को लेकर नगर निगम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए 14 अगस्त की तिथि तय की गई, लेकिन शुक्रवार को कुछ पार्षदों ने इस पर आपत्ति लगा दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले महीने के चौथे शनिवार, रविवार और ईद का अवकाश है, ऐसे में वे लोग अपने सवाल भी नहीं लगा सकेंगे। इसके बाद बैठक स्थिगित कर दी गई है, हालांकि अगली तिथि अभी तय नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर पार्षद विपुल लाला ने बैठक को लेकर आपत्ति जताई है। विपुल लाला का कहना है कि उन्होंने इंदिरा मार्र्केट में दुकानदारों की संख्या, आवंटित पोर्टेबल शॉप और दुकानदारों के बारे में नगर निगम से सूचना मांगते हुए आवेदन दिया था। मगर अफसरों ने उनके सवालों को एजेंडे में ही शामिल नहीं किया है, जो न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन


डेलापीर चौराहे का नाम हो अभिनंदन चौक
बरेली। पार्षद विकास शर्मा की ओर से डेलापीर चौराहे को लेकर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया गया है। उन्होंने कहा है कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान का विमान ध्वस्त कर देश का नाम रोशन किया। पाकिस्तानी सेना ने उन्हें गिरफ्तार भी किया, लेकिन उन्होंने देश से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी। उनकी सकुशल वापसी पर पूरे देश में जश्न मनाया गया और वह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। ऐसे में उनकी वीरता को याद रखने के लिए डेलापीर चौराहे का नामकरण अभिनंदन चौक के रूप में कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed