फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mystery of Rupvati murder may be revealed today in Bareilly

Bareilly News: आज खुल सकती है रूपवती के कत्ल की कहानी, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

Tue, 19 Nov 2024 10:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Nov 2024 10:08 AM IST
सार

बरेली के रूपवती हत्याकांड में आज खुलासा हो सकता है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। 

विज्ञापन
mystery of Rupvati murder may be revealed today in Bareilly
रूपवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के संजयनगर में शनिवार रात हुई महिला रूपवती की हत्या का खुलासा मंगलवार को हो सकता है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक कत्ल की कहानी लगभग खुल चुकी है। पुलिस को तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी और कुछ कड़ियां जोड़ने का इंतजार है।

विज्ञापन


बारादरी थाना इलाके के संजयनगर में बरातघर के पास नॉनवेज का ठेला लगाने वाली रूपवती शनिवार रात जब घर लौट रही थीं तो बाइक सवार दो लोगों ने उनकी पीठ पर गोली मार दी। इससे रूपवती की मौत हो गई। बेटी पायल ने दो अज्ञात हत्यारोपियों पर रिपोर्ट कराई है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार हमलावर दिखे, लेकिन हेलमेट पहने होने की वजह से आरोपियों के चेहरे स्पष्ट नहीं हो सके। इसके चलते पुलिस ने मुखबिरों का सहारा लिया।
विज्ञापन


मॉडल टाउन चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता को पड़ोसियों से पूछताछ के दौरान एक ऐसी जानकारी मिली, जिससे हत्या की वजह और आरोपी सामने आते चले गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुलासे में करीब 90 फीसदी सफलता मिल गई है, दस फीसदी काम शेष बचा है। मंगलवार को खुलासा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले भी हुआ था हमला  
रुपवती का मायका पीलीभीत में है। संजय नगर में उनका विवाह हुआ था। उनके पति प्रेम शंकर की मृत्यु हो चुकी है। बरातघर के पास बेटे के साथ वह नॉनवेज का ठेला लगाती थी। इसी साल 23 जून को रुपवती के जबड़े में गोली मारी गई थी। उसकी बेटी पायल ने अपने ममेरे भाई रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस की जांच में रोहित पर आरोप साबित नहीं हुआ। 

सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर 
घटना के दौरान नजदीक बरातघर में विवाह कार्यक्रम चल रहा था, इसलिए हर्ष फायरिंग मे महिला को गोली लगने का शोर मच गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने मौके पर सीसीटीवी फुटेज चेक कराई। उन्हें घटना का एक लाइव वीडियो मिल गया, इसमें बाइक पर सवार दोनों हमलावर जाते हुए दिख रहे हैं। दोनों ने हेलमेट लगा रखा है ताकि उनकी पहचान न हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed