{"_id":"67779316341f2065ef077a5c","slug":"muslim-jamat-wrote-a-letter-to-program-of-conversion-in-maha-kumbh-mela-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'महाकुंभ में हो सकता है मुसलमानों का धर्मांतरण', मुस्लिम जमात ने जताई चिंता, सीएम योगी को लिखा खत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'महाकुंभ में हो सकता है मुसलमानों का धर्मांतरण', मुस्लिम जमात ने जताई चिंता, सीएम योगी को लिखा खत
Fri, 03 Jan 2025 01:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:14 PM IST
सार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि महाकुंभ मेले में धर्मांतरण कार्यक्रम कराने की खबरें सामने आ रही हैं। अगर ऐसा हुआ तो देश-प्रदेश में तनाव फैल सकता है।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने महाकुंभ मेले में साधु-संतों की ओर से दिए जा रहे धर्मांतरण संबंधी बयान पर चिंता जताई है। मौलाना ने कहा है कि महाकुंभ में मुसलमानों का धर्मांतरम हो सकता है। इस उन्होंने चिंता जताई। कहा कि यह कानूनन गलत है। प्रदेश सरकार इस पर रोक लगाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में मौलाना ने लिखा है कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि प्रयागराज महाकुंभ मेले में कई सौ मुसलमानों का धर्मांतरण कराया जाएगा। प्रदेश सरकार ने धर्मांतरण के खिलाफ कानून पास किया है। ऐसी सूरत में अगर कुंभ मेले में मुसलमानों का धर्मांतरण कराया जाता है तो वो धर्मांतरण कानून के दायरे में आएगा। इससे प्रदेश सहित देशभर में तनाव फैलने की आशंका है। कुंभ मेले से जो पैगाम जाए, वो समाज को जोड़ने वाला हो, न कि तोड़ने वाला।
विज्ञापन
मौलाना ने कहा कि आगर मुसलमानों को धर्मांतरण कराया गया तो कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों और ईसाई मिशनरीज को काफी फायदा पहुंचेगा। इसलिए अनुरोध है कि कुंभ मेला में धर्मांतरण कार्यक्रम पर फौरी तौर पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन