फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murderous attack on former MP's cousin with a weapon, condition critical

Bareilly News: पूर्व सांसद के फुफेरे भाई पर बांके से कातिलाना हमला, हालत गंभीर

Fri, 28 Feb 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Murderous attack on former MP's cousin with a weapon, condition critical
रिठौरा। आंवला के पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के फुफेरे भाई पर बृहस्पतिवार को तीन लोगों ने बांके से कातिलाना हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। उनको मिनी बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। हाफिजगंज थाने की नगर पंचायत रिठौरा के वार्ड नंबर 12 निवासी युधिष्ठिर कश्यप कस्बे में ही चाट का ठेला लगाते हैं। वह पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बुआ के बेटे हैं। बृहस्पतिवार रात आठ बजे वह ठेला लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

युधिष्ठिर के बेटे दीपक कश्यप ने बताया कि रास्ते में पिता को कढ़ेमल ने अपने बेटों पूरन और ढाकन लाल के साथ घेर लिया। इनके पास धारदार हथियार थे। तीनों ने उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर पिता को मरा हुआ समझकर भाग गए।
विज्ञापन

घटना के पीछे फड़ और ठेला लगने को लेकर रंजिश बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर कढ़ेमल फड़ लगाता था, वही जगह युधिष्ठिर को दिला दी गई। इसी को लेकर कढ़ेमल रंजिश मानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल में भर्ती युधिष्ठर की हालत गंभीर बनी है। उनके शरीर पर कई गहरे जख्म हुए हैं। दीपक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को नामजद तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed