{"_id":"710477e42ccb885b0cc58233bc182a70","slug":"murder-hindi-news-106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर की मौत की सीबीसीआईडी जांच कराएंगे वाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर की मौत की सीबीसीआईडी जांच कराएंगे वाजपेयी
बरेली
Updated Mon, 19 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि वह पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुधीर जैन की मौत के कारण की जांच सीबीसीआईडी से कराएंगे। इसके लिए एक-दो दिन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलेंगे। रविवार को यहां आए वाजपेयी दोपहर सुधीर जैन के भटनागर कालोनी स्थित आवास पर शोक-संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे थे।
इस दौरान सुधीर के परिजनों ने इस मामले में पार्टी की स्थानीय नेताओं की ओर से कुछ भी न करने पर कड़ी नाराजगी जताई। भाई ने कहा कि दूसरे संगठन और संस्थाओं के लोग तो जांच की मांग के समर्थन में आ रहे हैं लेकिन पार्टी के नेता कुछ नहीं कर रहे। परिजनों ने कहा कि सुधीर जैन की हत्या की गई है, यह हादसा नहीं है इसलिए इस मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराई जाए ताकि राज खुल सके। प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया कि पूरी पार्टी ही उनके साथ ही। उन्होंने एफआईआर की कापी और प्रार्थनापत्र लेकर कहा कि वह इस मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराएंगे। बता दें कि सुधीर पांच अक्टूबर को रात्रि करीब सवा नौ हेड पोस्ट आफिस के पास जख्मी अवस्था में बेहोश पड़े पाए गए थे। इलाज के लिए दिल्ली ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।