{"_id":"687818fc2f709e766f01fe29","slug":"murad-brother-in-law-of-famous-smuggler-usman-arrested-with-smack-bareilly-news-c-4-bly1015-683465-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चर्चित तस्कर उस्मान का साला मुराद स्मैक के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चर्चित तस्कर उस्मान का साला मुराद स्मैक के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। चर्चित तस्कर उस्मान का पूरा परिवार स्मैक तस्करी में शामिल है। उसके साले मुराद को थाना पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 117 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी को एनडीपीएस कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। उस्मान के बेटे राजा बाबू व साढ़ू के बेटे मोनिस ने उसे स्मैक सप्लाई की थी। इनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, स्मैक तस्कर सराय मोहल्ला निवासी मुराद अहमद को मंगलवार रात रुकुमपुर के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उसने बताया कि वह मोहल्ला अंसारी निवासी मोनिस और फैजान उर्फ राजा बाबू से स्मैक खरीदकर महंगे दामों में बेचता था। पुलिस ने दोनों को वांछित किया है।
थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मुराद पुलिस को भ्रमित करने के लिए ट्रक व कैंटर चलाने का काम करता है। उसके खिलाफ थाने में स्मैक तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं। वांछित स्मैक तस्कर मोनिस के खिलाफ तीन और फैजान के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। जल्द ही इनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। यहां बता दें कि फैजान उर्फ राजा बाबू कस्बे के चर्चित तस्कर उस्मान व रेहाना का बेटा है। वहीं मोनिस रेहाना की बहन का बेटा है। संवाद