फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal investigating team , contractor missing

नगर निगम की टीम ने की जांच, ठेकेदार गायब

Mon, 25 Jan 2016 01:40 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 25 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के ठेकेदार ने वन विभाग की बिना अनुमति लिए राजेंद्र नगर स्थित पार्क में दर्जनों हरे भरे पेड़ काट डाले। पार्क के आस-पास रहने वाले लोगों ने ठेकेदार का विरोध किया तो उनकी नोकझोंक भी हो गई। लोगों ने नगर आयुक्त और प्रभारी डीएम को फोन से पेड़ कटने की सूचना दी। नगर निगम की टीम मौके पर जांच करने पहुंची, तब तक ठेकेदार एक खेप लेकर गायब हो गया।  ठेकेदार के खिलाफ प्रेमनगर थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि पुलिस ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर में बांके बिहारी मंदिर वाली गली स्थित पार्क में पाकड़, नीम आदि के दर्जन भर से ज्यादा पेड़ लगे थे। आस-पास के लोगों का कहना है कि नगर निगम के ठेकेदार वीके अग्रवाल ने अचानक वह पेड़ कटवा डाले। जब रोकने की कोशिश तो वह उलझने लगे। खेल भवन में प्रशासनिक अधिकारी डीडी व्यास ने नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव को पेड़ काटने की फोन से सूचना दी। नगर निगम से पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार और माली संतराम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद कालोनी के बाशिंदे अनाधिकृत तरीके से पेड़ काटने के मामले में प्रभारी डीएम शिव सहाय अवस्थी से भी मिले और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रेमनगर थाने में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर भी दी गई लेकिन पुलिस ने ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार ने बताया कि वह जांच आख्या नगर आयुक्त के समक्ष रखेंगे। डीडी व्यास, दीन दयाल, प्रमोद कुमार, मन्नू सिंह आदि ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की। ठेकेदार वीके अग्रवाल का कहना था कि उन्होंने पेड़ नहीं कटवाए।
विज्ञापन



‘पार्क से बिना अनुमति लिए पेड़ काटने की जांच करा रहा हूं। टीम जो भी रिपोर्ट देगी, उसी के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ धर्म सिंह, डीएफओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed