फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation will seize bank accounts for recovery from defaulters.

Bareilly News: बकायेदारों से वसूली के लिए नगर निगम बैंक खाते सीज कराएगा

Thu, 21 Nov 2024 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will seize bank accounts for recovery from defaulters.
बरेली। एक लाख रुपये से ज्यादा के बकायेदारों से वसूली के लिए नगर निगम बैंक खाते सीज कराएगा। अगर बकाया जमा नहीं किया तो संपत्ति कुर्क होगी। अब तक एक लाख रुपये से अधिक के 5500 बकायेदार सूचीबद्ध किए जा चुके हैं। बकाया वसूली के लिए गृह-जलकर और संपत्तिकर के बकायेदारों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। नगर निगम का कुल बकाया 400 करोड़ रुपये है। इसमें 129 करोड़ मार्च 2025 तक वसूल करने का लक्ष्य है। इसमें 25 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को समीक्षा करते समय बकाया वसूली पर असंतोष व्यक्त किया था। इसके बाद नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने बकायेदारों पर कार्रवाई की प्रक्रिया को तेज किया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि वार्डवार शिविर लगाकर वसूली को रफ्तार देंगे। साथ ही लोगों की आपत्तियों का निस्तारण कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed