फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation removed encroachment from Kotwali to Qutub Khana.

Bareilly News: नगर निगम ने हटाया कोतवाली से कुतुबखाने तक अतिक्रमण

Fri, 19 Dec 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removed encroachment from Kotwali to Qutub Khana.
टीम ने वसूला 19 हजार का जुर्माना, शाम को कई जगह फिर हुआ अतिक्रमण
विज्ञापन

बरेली। शहर में सज रहे अवैध बाजारों का मामला जब व्यापार बंधु की बैठक में उठा तो नगर निगम की नींद टूटी और बृहस्पतिवार को अतिक्रमण अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाकर अवैध बाजार लगाए लोगों से 19 हजार कर जुर्माना वसूला, लेकिन टीम जाने के बाद शाम को कई जगह दोबारा से अवैध बाजार लग गया। निगम की ओर से शुक्रवार को भी अभियान चलाया जाएगा।

शहर में कोतवाली से कुतुबखाना, पटेल चौक से चौकी चौराह जाने वाली रोड पर दुकानों के आगे अवैध बाजार सज रहा हैं। जिससे व्यापारियों के साथ राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। जिला अस्पताल आने वाली एबुलेंस जाम में फंसी रहती हैं, जिससे मरीजों को परेशानी होती है। अमर उजाला ने 17 दिसंबर के अंक में कोतवाली से कुतुबखाना अतिक्रमण के मामले में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद नगर निगम ने बृृहस्पतिवार को अभियान चलाकर जिला अस्पताल रोड पर होने वाले अतिक्रमण को साफ किया। नगर की अतिक्रमण टीम पहुंचते ही ठेले व फड़ लगाने वालों को अफरा-तफरी का माहौल हो गया, लोग अपना सामान लेकर इधर-उधर ले जाने लगे। टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। साथ ही दुकानदारों से कहा कि दुकानों के बाद ठेले व फड़ न लगाए। इसी के साथ टीम ने आलमगिरी गंज में अतिक्रमण को हटाया। वहीं टीम के जाने बाद कई जगह दोबारा लोगों ने कब्जा कर लिया। अतिक्रमण प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा। शहर में अन्य जगह भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed