फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation could not hoist the flag in Gandhi Udyan, resentment

Bareilly News: नगर निगम नहीं फहरा सका गांधी उद्यान में झंडा, नाराजगी

Sat, 17 Aug 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 17 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation could not hoist the flag in Gandhi Udyan, resentment
बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गांधी उद्यान में तिरंगा फहराने के लिए पोल लगाया गया है, लेकिन इस बार राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त पर यहां तिरंगा नहीं फहराया गया। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें 14 अगस्त को पता चला कि पोल की मशीन का तार खराब हो गया है। इस वजह से ध्वजारोहण नहीं हो सका है। तार के लिए दिल्ली की कंपनी से संपर्क भी किया है। वहां से तार आने के बाद पोल पर तिरंगे को फहराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं लोगों का कहना है कि गांधी उद्यान में लगे पोल पर हर समय तिरंगा फहराया जाता था, लेकिन कुछ समय पहले ही तिरंगा फट जाने से उसे उतार दिया गया। तब से वहां तिरंगा पोल पर नहीं फहराया गया और अधिकारियों को इसकी जानकारी ही नहीं है। वह सिर्फ तार खराब होने की बात कह रहे हैं। तिरंगा न फहराए जाने पर रामपुर बाग के पार्षद राजेश अग्रवाल ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि राष्ट्रीय पर्व को लेकर अधिकारी इतनी उदासीनता दिखाएंगे तो कैसे काम चलेगा। 15 दिन पहले व्यवस्था दुरुस्त हो जानी चाहिए थी। उन्होंने नगर आयुक्त को लिखित में पत्र देते हुए कहा है कि नगर निगम बोर्ड में प्रस्ताव पारित हुआ था कि चार-पांच ध्वज एडवांस में खरीद लिए जाएं, फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन





हमें 14 अगस्त को ही पता चला कि पोल पर मशीनरी वाला तार खराब हो गया है। इस वजह से ध्वजारोहण नहीं हो सका है। दिल्ली की कंपनी से बात की है, तार सही होने के बाद ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed