फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother and son died after being crushed by a tanker in Bareilly

बरेली में मां-बेटे की मौत: नशे में धुत टैंकर चालक ने कुचला, हादसा देख पिता बदहवास, बोले- मेरी दुनिया उजड़ गई

Sat, 21 Jun 2025 03:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 03:25 PM IST
सार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। शुक्रवार रात तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Mother and son died after being crushed by a tanker in Bareilly
प्रीति और प्रशांत का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर लेकर भाग रहे टैंकर चालक को पकड़ लिया और भमोरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव पस्तोर निवासी जानकी प्रसाद अपनी पत्नी प्रीति (35 वर्ष), बेटा प्रशांत (10 वर्ष) के साथ शुक्रवार को बिशारतगंज के गांव नूरपुर में अपने साढू विजय पाल के घर उनकी जुड़वां बेटियों के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दावत में शामिल होने के बाद रात में करीब नौ बजे अपनी बाइक से अपनी पत्नी-बेटे को लेकर लौट रहे थे।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly: सड़कों पर घूम रही थीं अहमदाबाद की नौ युवतियां, हरकत देख लोगों ने बुला ली पुलिस, बताई ये मजबूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भमोरा थाना क्षेत्र के कोनी मोड़ के पास सरदारनगंर की पुलिया के समीप रुके। वहीं पास में ही मंदिर पर भंडारा चल रहा। उन्होंने बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर दिया। जानकी प्रसाद लघुशंका करने के लिए नीचे खंती में चले गए। उनकी पत्नी प्रीति-बेटा प्रशांत बाइक के पास खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से आए टैंकर ने मां-बेटे को बाइक समेत रौंद दिया। 

लोगों ने टैंकर चालक को पकड़ा 
हादसा देख जानकी प्रसाद मौके पर दौड़ पड़े। उनकी आंखों के सामने ही पत्नी-बेटे की मौत हो गई। मंजर देख चीखने लगे। घटना के बाद चालक टैंकर लेकर भागने लगा। पास में ही खड़ी एंबुलेंस के चालक व अन्य लोगों ने दौड़ कर टैंकर को पकड़ लिया। भमोरा पुलिस को बुलाकर चालक व टैंकर को पुलिस के हवाले कर दिया। टैंकर चालक नशे में धुत था। 

पुलिस ने मां-बेटे के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। जानकी प्रसाद ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी आंखों के सामने ही उसकी पत्नी व बेटे को काल लील जाएगा। अगर पता होता तो  वह अपनी बाइक यहां नहीं रोकते। घटना में उनका तो घर ही उजड़ गया। प्रशांत उनका इकलौता बेटा था। एक बेटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed