फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rahul Gandhi facilitates eye treatment for Priyanka from Barwani; student returns from Delhi

इंदौर: राहुल गांधी ने कराया बड़वानी की प्रियंका की आंखों का इलाज, दिल्ली से वापस लौटी छात्रा

Tue, 03 Nov 2026 12:01 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 03 Nov 2026 12:01 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़वानी की छात्रा प्रियंका सेंगर से किया अपना एक और वादा पूरा कर दिया है। इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मंच पर प्रियंका की आँख खराब देख राहुल ने दिल्ली में उसके मुफ्त इलाज का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
Indore: Rahul Gandhi facilitates eye treatment for Priyanka from Barwani; student returns from Delhi
प्रियंका सेंगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी ने जिस छात्रा से उसके इलाज का वादा किया था, उसे निभाया और अब बड़वानी की प्रियंका सेंगर दिल्ली से अपनी आँखों का इलाज कराकर इंदौर लौटी है।

19 सितंबर को जो विद्यार्थी मंच पर आए थे, उनमें प्रियंका भी शामिल थी। प्रियंका की एक आँख खराब देख राहुल ने उससे पूछा था। तब प्रियंका ने बचपन में हुए हादसे का जिक्र कर एक आँख खराब होने की बात बताई थी और कहा था कि पैसों के अभाव में इलाज नहीं करवा पा रही है।

विज्ञापन


इसके बाद राहुल ने मंच पर ही कहा था, दिल्ली में आपका इलाज कराऊंगा। पिछले महीने राहुल गांधी की टीम ने प्रियंका और उसके परिजनों से संपर्क किया था और फिर दिल्ली इलाज के लिए बुलाया था। दिल्ली में प्रियंका की आँखों का इलाज हो चुका है और पहले की तुलना में उसकी आँखों की दृश्यता बेहतर हुई है। वह दिल्ली से फ्लाइट से इंदौर लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तीन साल की उम्र में आँखों में चला गया था चूना

प्रियंका ने बताया था कि जब वह तीन साल की थी, तब उसकी आँखों में चूना चला गया था। इससे एक आँख खराब हो गई थी और आँख से दिखाई भी नहीं देता था। राहुल ने मंच से पूछा था कि आँखों का इलाज कराया? तो प्रियंका ने बताया था कि एक ऑपरेशन तो हो चुका है, लेकिन दूसरे ऑपरेशन के लिए माता-पिता के पास पैसे नहीं थे। इस कारण आगे का इलाज नहीं हो सका।


राहुल द्वारा इलाज का आश्वासन दिलाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रियंका के माता-पिता से फोन पर चर्चा की थी और इलाज का भरोसा दिलाया। फिर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका को दिल्ली पहुँचाया। इलाज से पहले राहुल की टीम ने अब तक हुए आँखों के इलाज की जानकारी मांगी थी। प्रियंका उन विद्यार्थियों में शामिल थी, जिनसे राहुल ने मंच पर बुलाकर बातचीत की थी। प्रियंका ने हॉस्टल की समस्या बताई थी।

 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed