फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police caught nine girls begging on roads in bareilly

Bareilly: सड़कों पर घूम रही थीं अहमदाबाद की नौ युवतियां, हरकत देख लोगों ने बुला ली पुलिस, बताई ये मजबूरी

Sat, 21 Jun 2025 11:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 11:49 AM IST
सार

आंवला-बदायूं रोड पर एक मेडिकल कॉलेज के समीप शुक्रवार को नौ युवतियां लोगों को रोककर उनसे भीख मांग रही थीं। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी नौ युवतियों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Police caught nine girls begging on roads in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र में जींस-टाप पहनी नौ युवतियां सड़कों पर घूम-घूमकर भीख मांग रही थीं। इनकी हरकत देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवतियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया। ये युवतियां गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर आंवला-बदायूं रोड पर एक मेडिकल कॉलेज के समीप जींस-टाप पहनी नौ गुजराती युवतियां सड़क पर राहगीरों को रोक रही थी और घर में तमाम परेशानियां बताकर राहगीरों से 100-200 रुपये मदद की गुहार लगा रही थीं। कुछ लोगों ने इनके भावनात्मक झांसे में आकर रुपये भी दिए। शक होने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: निजी डॉक्टर ने किशोरी को बताया गर्भवती, मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन हुआ तो निकला साढ़े छह किलो का ट्यूमर
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-दो लाख के मुचलके पर छोड़ा 
पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की तो युवतियों ने बताया कि वे गुजरात के अहमदाबाद से आई हैं। युवतियों ने अपने नाम उर्मी (28), नीतू (25), कुसुम (25), अंजलि (21), सुनीता (26), रीना (20), मनीषा (20), पूनम (25) और टीना (26) बताए। पुलिस सभी को थाने ले आई और शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दो-दो लाख के मुचलके पर छोड़ दिया।

गिरोह के अन्य सदस्यों की सक्रियता की आशंका
आंवला क्षेत्र में चर्चा है कि इस गिरोह में और भी सदस्य हैं, जो अन्य स्थानों पर भीख मांग रहे हैं। रुपये न देने पर ये राहगीरों पर संगीन आरोप भी लगा सकती हैं। फिलहाल पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने व किसी प्रकार की समस्या आने पर पुलिस को सूचित करने की सलाह दी है।

आंवला कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि युवतियां अपनी पारिवारिक परेशानियां बता कर भीख मांग रही थीं। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed