फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than double the number of applications for 5,000 ITI seats.

Bareilly News: आईटीआई की पांच हजार सीटों पर दोगुने से ज्यादा आवेदन

Mon, 17 Aug 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 17 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
More than double the number of applications for 5,000 ITI seats.
बरेली। आईटीआई कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए प्रथम चरण में आवेदन की समयसीमा 15 अगस्त को पूरी हो गई। जिले में उपलब्ध पांच हजार सीटों की तुलना में 12,200 आवेदन हुए हैं। यह दोगुने से भी ज्यादा हैं। ऐसे में सरकारी कॉलेजों में सीट हासिल करने के लिए इस बार भी विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 31 आईटीआई हैं। इनमें से सात राजकीय व 26 निजी हैं। कुल पांच हजार सीटों में से 2700 राजकीय कॉलेजों में हैं। वहीं, विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए संचालित होने वाले कोर्स में कुल सीटें 250 हैं।
विज्ञापन

पहले ही चरण में सीटों के सापेक्ष दोगुने आवेदन बताते हैं कि आईटीआई के प्रति अब भी दीवानगी जारी है। नोडल प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया कि अधिकांश अभ्यर्थियों ने राजकीय आईटीआई कॉलेजों का ही चयन किया है। प्लंबिंग, वेल्डिंग व ड्रेस मेकिंग जैसे डिप्लोमा में आठवीं की मेरिट को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य डिप्लोमा के लिए दसवीं की मेरिट को आधार बनाया जाएगा। काउंसलिंग के लिए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग (डीजीटी) की ओर से फिर आदेश जारी होगा। प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है।

जीटीआई में हुए कुल 324 प्रवेश
राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश काउंसलिंग के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। नोडल प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह के अनुसार कुल 324 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। जिले में तीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज संचालित हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश ब्रांचों में सीटें लगभग भर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed