{"_id":"6a496b8b8c91443f770fc5cf","slug":"more-than-300-ruvivi-players-did-not-receive-tracksuits-bareilly-news-c-4-bly1053-918536-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुविवि के 300 से अधिक खिलाड़ियों को ट्रैकसूट नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुविवि के 300 से अधिक खिलाड़ियों को ट्रैकसूट नहीं मिले
Sun, 05 Jul 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को इस सत्र में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम और नॉर्थ जोन गेम के लिए ट्रैकसूट नहीं मिले हैं। खिलाड़ी अपने महाविद्यालयों में ट्रैकसूट और किट न मिलने की गुहार लगा रहे हैं।
आरपी सिंह डिग्री कॉलेज मीरगंज, रानी अवंती बाई महिला महाविद्यालय और साहूराम स्वरूप महिला महाविद्यालय समेत करीब 300 छात्रों ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। कुछ खेलों में पिछले वर्ष की बची हुई किटें ही बांटी गईं। सूत्रों के अनुसार, इस बार जेम पोर्टल पर ट्रैकसूट और किट का टेंडर किया गया था। किसी भी फर्म ने यह टेंडर नहीं उठाया, जिससे किट और ट्रैकसूट नहीं बन सके। जेम पोर्टल प्रभारी प्रोफेसर संजय गर्ग ने बताया कि जेम पोर्टल की फाइल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सैंक्शन के लिए गई है और प्रक्रिया में है।