फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 17 hours of power cut in Subhashnagar, fault and tripping in Fort area

Bareilly News: सुभाषनगर में 17 घंटे से ज्यादा कटौती, किला क्षेत्र में फॉल्ट और ट्रिपिंग

Sat, 27 Jul 2024 06:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
More than 17 hours of power cut in Subhashnagar, fault and tripping in Fort area
बरेली। शहर में बिजली कटौती और ट्रिपिंग ने शुक्रवार को भी लोगों को परेशान किया। बृहस्पतिवार रात और दिन में सुभाषगर उपकेंद्र से सबसे ज्यादा कटौती की गई। 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 17 घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही। उपकेंद्र से बृहस्पतिवार रात नौ बजे आपूर्ति ठप हुई जो शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हो सकी। इसके बाद सुबह 11 बजे फिर से बत्ती गुल हो गई तो शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। रात में भी यहां ट्रिपिंग होती रही। इस दौरान 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

लोहिया विहार और सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र में मरम्मत के कार्यों के कारण तीन से चार घंटे तक कटौती की गई। किला उपकेंद्र के उपभोक्ताओं की समस्या शुक्रवार को भी दूर नहीं हो सकी। दिन में दो बार उपकेंद्र ठप हुआ। बाकी समय ट्रिपिंग होती रही। साहूकारा, बड़ा बाजार, मिर्धान गली में लोकल फॉल्ट हुए। किला के फीडर नंबर पांच के कई मोहल्लों में बिजली संकट लगातार बना हुआ है। अधीक्षण अभियंता के आश्वासन के बाद भी यहां अब तक आपूर्ति में सुधर नहीं हुआ है। सिटी फीडर नंबर पांच पर भी शुक्रवार को कटौती की गई। बाकरगंज, जामा मस्जिद इलाकों में भी लोकल फॉल्ट हुए। कुतुबखाना उपकेंद्र से दोपहर एक बजे आपूर्ति ठप हो गई। दो बजे के बाद आपूर्ति चालू हुई तो इसके बाद लोकल फॉल्टों ने परेशान किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस तृतीय, शाहदाना, चौपुला और मढी़नाथ उपकेंद्रों से जुड़े अलग-अलग इलाकों के उपभोक्ताओं को भी कटौती और ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। सीबीगंज के गोविंदापुर और मथुरापुर में भी आपूर्ति का बुरा हाल रहा। इज्जतनगर के फीडर नंबर दो पर कटौती की गई। हरुनगला के पवन विहार, बीसलपुर रोड, डोहरा इलाके कटौती और ट्रिपिंग से प्रभावित हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed