फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Moradabad's nine and 24 battalion PAC teams will clash in the final

बरेली: फाइनल में भिड़ेंगी मुरादाबाद की नौ और 24 बटालियन पीएसी की टीमें

Sat, 11 Feb 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 11 Feb 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Moradabad's nine and 24 battalion PAC teams will clash in the final
बरेली। 26वीं अमर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आठ बटालियन पीएसी के खेल मैदान में चल रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले हुए। मुरादाबाद की 9 और 24 बटालियन की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। पहला मुकाबला 9 बटालियन मुरादाबाद और 15 बटालियन आगरा की टीम के बीच खेला गया। मुरादाबाद की टीम ने एकतरफा मुकाबला 5-0 से जीत लिया। दूसरा मैच 43 बटालियन एटा और 45 बटालियन अलीगढ़ की टीमों के बीच हुआ। अलीगढ़ की टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाते हुए बड़ी बढ़त बना ली और मुकाबला 5-1 से जीत लिया।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला 23 बटालियन मुरादाबाद और 49 बटालियन गौतमबुद्ध नगर की टीमों में हुआ। मुरादाबाद की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 4-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। चौथा मैच 24 बटालियन मुरादाबाद और 38 बटालियन अलीगढ़ के बीच खेला गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कांटे के इस मुकाबले में मुरादाबाद की टीम 7-6 से विजयी रही।
विज्ञापन

इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच 9 बटालियन मुरादाबाद और 23 बटालियन मुरादाबाद की टीम के बीच हुआ। नौ बटालियन की टीम 6-0 से विजेता रही। दूसरा मुकाबला 24 बटालियन मुरादाबाद और 45 बटालियन अलीगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें भी मुरादाबाद की टीम ने 2-0 से बाजी मार ली। शनिवार को फाइनल मुकाबला मुरादाबाद की 9 और 24 बटालियन की टीम के बीच दोपहर तीन बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed