{"_id":"5f496b7c8ebc3e61e34d6ac4","slug":"moradabad-division-all-trains-will-run-with-electric-engines-next-year-bareilly-news-bly417738571","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद मंडल: अगले साल सभी ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद मंडल: अगले साल सभी ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी 70 फीसदी ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ रही हैं, अगले साल शत-प्रतिशत करने का लक्ष्य
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद रेल मंडल में 70 प्रतिशत ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से चलाए जाने की वजह से 2019-20 में मंडल में डीजल का खर्च 23 प्रतिशत तक सीमित रह गया। अगले वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत ट्रेनें बिजली के इंजन से दौड़ाने के साथ डीजल खर्च शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है। बरेली-अलीगढ़ वाया चंदौसी रूट पर डबल लाइन के लिए जल्द सर्वे भी शुरू होगा।
मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश ने शुक्रवार को वेबिनार के जरिये एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब सिर्फ मुरादाबाद चंदौसी वाया बरेली और उत्तराखंड के ऋषिकेश के अलावा कुछ सेक्शन में ही डीजल से ट्रेनें चल रही हैं। बरेली से अलीगढ़ वाया चंदौसी 168 किमी सेक्शन में डबल लाइन बिछाने के लिए जल्द सर्वे शुरू होगा। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि हरदोई से गांधीधाम तक एक दैनिक पार्सल ट्रेन चल रही है जिसमें व्यापारी सामान बुक करा सकते हैं। रोजा से नेपाल के लिए भी काफी पार्सल जाने लगे हैं। हरिद्वार-देहरादून रूट पर मोतीचूर स्टेशन के पास थोड़ा काम रह गया है जिसके बाद इस रूट पर 12 के बजाए 18 कोच की ट्रेन चलने लगेंगी। वेबिनार में एडीआरएम एनएन सिंह, सीनियर डीओएम नवीन कुमार, सीनियर डीईएन नीरज कुमार, सीनियर एसटीई नितिन प्रकाश आदि मौजूद रहे।

आज बंद रहेगा सितारगंज रेलवे क्रॉसिंग
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल के किच्छा बहेड़ी स्टेशनों के बीच स्थित सितारगंज रेलवे क्रॉसिंग शनिवार सुबह आठ से शाम छह बजे तक बंद रहेगा, जिसके चलते लोग भानगा गांव रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन कर सकते हैं। क्रॉसिंग बंद रहने से किच्छा और रुद्रपुर से टनकपुर, बनवसा, नानक मत्ता, खटीमा और सितारगंज जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन