फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Monkeys attacked a rickshaw puller in Bareilly

बरेली: रिक्शा चालक शराफत पर बंदरों ने किया हमला, मंदिर के पुजारी ने की मदद, भिजवाया अस्पताल

Sun, 06 Sep 2026 02:55 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 06 Sep 2026 02:55 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह रिक्शा चालक शराफत पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। वह एक घायल बंदर की मदद करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान बंदरों ने उनके पैर की एड़ी में काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Monkeys attacked a rickshaw puller in Bareilly
जिला अस्पताल में भर्ती घायल शराफत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक रिक्शा चालक पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। 45 वर्षीय शराफत घायल बंदर के बच्चे की मदद करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन पर बंदरों का झुंड टूट पड़ा। बंदरों ने उनके पैर की एड़ी में काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


शराफत ने बताया कि वह सुबह करीब छह बजे रिक्शा लेकर सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर की ओर जा रहे थे। मंदिर पहुंचने पर वह मुंह धोने के लिए टंकी के पास गए। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर एक बंदर देखा जो घायल था। शराफत ने उसकी मदद करने का मन बनाया, वह जैसे ही घायल बंदर के पास पहुंचे। अचानक बंदरों के एक बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


बंदरों ने उनके पैर की एड़ी में कई जगह काट लिया। हमले से वह बुरी तरह घायल हो गए और उनकी हालत बिगड़ने लगी। घटना के बाद मंदिर के पुजारी ने घायल शराफत की मदद की। पुजारी ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उपचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में बंदरों की दहशत
इस घटना के बाद आसपास के लोगों में बंदरों के हमले को लेकर दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। वे अक्सर लोगों पर हमला करते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed