फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mohammad Visal and Divyansh Rajput's knocks helped Bareilly A to victory.

Bareilly News: मो. विसाल और दिव्यांश राजपूत की पारियों से बरेली ए ने जीता मुकाबला

Tue, 24 Mar 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 24 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Visal and Divyansh Rajput's knocks helped Bareilly A to victory.
बरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिले की अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन के लिए आयोजित ट्रायल मैचों के क्रम में सोमवार को एनईआर स्टेडियम में बरेली ए और बरेली सी टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली ए टीम ने 38.2 ओवर में आठ विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से मो. विसाल ने 49 रनों की बेहतरीन पारी खेली। दिव्यांश राजपूत ने 47 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बरेली सी की ओर से अंतरिक्ष वशिष्ठ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली सी टीम 36.3 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बरेली ए की ओर से सौरभ पटेल ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ईशान जौहरी ने दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि इन ट्रायल मैचों के आधार पर ही अंडर-19 जिला टीम का चयन किया जाएगा। मैच, आब्जर्वर ओपी कोहली की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने जानकारी दी कि चयन प्रक्रिया के तहत अगला मुकाबला मंगलवार को सुबह 8:30 बजे बरेली ए और बरेली बी टीम के बीच खेला जाएगा। मैच के सफल आयोजन में माजिद हसन खान, मो. कमर, मो. चमन और संचित शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed