फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Modi will be Bareilly ' high-minded '

बरेली होकर जाएगी मोदी की ‘महामना’

Wed, 20 Jan 2016 01:12 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 20 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली/ मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित की गई महामना एक्सप्रेस मुरादाबाद होकर गुजरेगी। भारत की सबसे आधुनिक ट्रेन नई दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होते हुए बनारस तक चलेगी। ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन होगा। यह 13 घंटे 50 मिनट में दिल्ली और बनारस के बीच की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के बनारस दौरे के लिए नई ट्रेन चलाने की योजना थी। ट्रेन की घोषणा कर दी गई है। लेकिन इसके रूट की घोषणा बाकी है। रेलवे के सूत्राें के अनुसार ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। ट्रेन दिल्ली से गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर जंक्शन पर रुकते हुए बनारस पहुंचेगी। ट्रेन में भोपाल में बने माडल कोच लगेंगे। जिनका पिछले दिनों रेलवे को हैंडओवर किया गया था। जिसमें फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और पेंट्री कार रहेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन बनारस से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को जबकि दिल्ली से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। महामना एक्सप्रेस दिल्ली से शाम 6.35  बजे चलकर सुबह 8.25 बजे बनारस पहुंचेगी। बनारस से वापसी में भी शाम को 6.35 बजे चलकर दिल्ली सुबह 8.25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन की खासियत
महामना एक्सप्रेस में आरडीएसओ (रेलवे डेवलपमेंट) भोपाल में विकसित किए गए खास किस्म के कोच लगाए गए हैं। एसी श्रेणी के कोचों में शानदार पेंटिंग्स, गलीचे, चौड़ी कुशनदार बर्थ, एलईडी लाइट, स्टाइलिश और स्पेसियस टायलेट यहां तक कि खींचने की आधुनिक जंजीर होगी। कोचों का थीम कलर पिंक है। ट्रेन में यात्रियों को जानकारी देने के लिए डिजिटल पट्टियां भी चलाई जाएंगी। स्लीपर कोच भी पहले की अपेक्षा आरामदेह होगा साथ ही बर्थ भी चौड़ी और लंबी की गई है। मोबाइल और लैपटाप चार्जर की सुविधा भी होगी। टायलेट भी कोणदार और वाशवेशिन भी आधुनिक होगा। हर बर्थ अथवा कूपे में डस्टबिन भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed