फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Modi will be among the public for one hour

Bareilly News: बरेली की सड़कों पर एक घंटे जनता के बीच होंगे पीएम मोदी

Wed, 17 Apr 2024 05:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Modi will be among the public for one hour
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल की शाम करीब एक घंटे जनता के बीच होंगे। पीएम मोदी के रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के पदाधिकारी जुट गए हैं। उधर, 25 अप्रैल को आंवला और बदायूं लोकसभा सीट की संयुक्त रैली के स्थान पर बुधवार को अंतिम निर्णय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि 26 अप्रैल को अपराह्न चार बजे प्रधानमंत्री बरेली में रोड शो की शुरुआत करेंगे। वह करीब एक घंटे तक बरेली में रहेंगे। पीएम मोदी के रोड शो के लिए रूट तय करने के लिए बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होनी है। राम मंदिर के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी पहली बार बरेली आएंगे। ऐसे में इस रोड शो में उनका आभार भी प्रकट किया जाएगा। आंवला के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बताया कि बदायूं में होने वाली रैली के लिए शहर में ही तीन मैदान चिह्नित किए गए हैं। बुधवार को बदायूं के जिलाध्यक्ष के साथ दौरा कर स्थान को तय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed