{"_id":"fd7f8a6adba22cd52929a867e1b629e8","slug":"modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने छह महीने में कोई वादा पूरा नहीं किया सपा की बैठक में बोले- कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने छह महीने में कोई वादा पूरा नहीं किया सपा की बैठक में बोले- कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी
बरेली
Updated Tue, 16 Dec 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले जनता से ढेरों वादे किए। केंद्र सरकार को काम करते हुए छह महीने हो चुके हैं। अब तक कोई वादा पूरा नहीं हुआ है। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।
सपा के मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को मजबूत विकल्प की तलाश है। जनता की भावनाओं को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में समाजवादी पार्टी ने 22 दिसंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आयोजन किया है। पदाधिकारी इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाकर ताकत का अहसास कराएं। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव लड़ने वाले जीते या हारे प्रत्याशियों को प्रदर्शन में ले जाने वाले लोगों का लक्ष्य दे दिया गया है। सपा के युवा प्रकोष्ठों की टीम भी बनायी गई है। बैठक में लघु उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भगवतसरन गंगवार, मेयर डा. आईएस तोमर, विधायक अताउर रहमान, शहजिल इस्लाम, महानगर अध्यक्ष जफर बेग, डा. अनिल शर्मा, प्रमोद विष्ट, मलखान सिंह यादव, संजीव यादव, पार्षद राजेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।