फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Modi and yogi to be intstalled outside BPL houses

गरीबों के घर द्वार पर ‘स्थापित’ होंगे मोदी और योगी 

Fri, 16 Mar 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 16 Mar 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Modi and yogi to be intstalled outside BPL houses
सीएम योगी, पीएम मोदी
 सरकारी इमदाद से बने गरीबों के घर के बाहर पीएम और सीएम दोनों के फोटो लगाए जाएंगे। ग्राम विकास मंत्री महेंद्र सिंह के हुक्म की यहां जिला ग्राम विकास अभिकरण (डीआरडीए) के अफसर तामील करने में जुट गए हैं। परियोजना अधिकारी की तरफ से सभी बीडीओ को इसका अनुपालन करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।  
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रत्येक गरीब को 1.20 की आर्थिक मदद दी जाती है। डीआरडीए के अधिकारियों का दावा मानें तो अब तक करीब 4800 लोगों के प्रधानमंत्री आवास बनाकर दे दिए गए हैं। इधर, ग्राम विकास मंत्री ने यह निर्देश दिया है कि इमदाद देकर बनवाए गए सभी प्रधानमंत्री आवास के बाहर पत्थर की पट्टिका लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लाभार्थी का नाम तो दर्ज होगा ही। साथ ही इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के फोटो भी लगाए जाएंगे। हालांकि फोटो को लेकर यह असमंजस है कि पट्टिका पर मोदी और योगी पर कैसे प्रिंट होंगे, जो जिनके रंग लंबे वक्त तक टिके रहें। 
विज्ञापन


वीडियो कॉफ्रेंसिंग के दो दिन बाद ही जारी हो गए आदेश
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर 13 मार्च को वीडियो कॉफ्रेंसिंग एनआईसी में हुई थी। इसमें सीडीओ सहित कई अधिकारी मौजूद थे। इसमें ग्रामीण विकास मंत्री ने आवासों के बाहर मोदी और योगी के फोटो लगाने का निर्देश दिया तो डीआरडीए के अधिकारियों ने तेजी दिखाते हुए दो दिन के अंदर ही आदेश सभी बीडीओ को जारी कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम विकास मंत्री के निर्देश के बाद जो भी प्रधानमंत्री आवास बने हैं या अब बनेंगे, उन सभी घरों के बाद पीएम और सीएम दोनों के फोटो लगेंगे। इसके  लिए पेंटर की तलाश की जा रही है। -वीरेंद्र कुमार, पीडी, डीआरडीए  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed