{"_id":"674281175fd7c37657012829","slug":"mlas-raised-the-issue-of-hanging-wires-officers-got-electric-shock-bareilly-news-c-4-lko1064-527482-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विधायकों ने उठाया लटकते तारों का मुद्दा, अफसरों को लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विधायकों ने उठाया लटकते तारों का मुद्दा, अफसरों को लगा करंट
विज्ञापन
बरेली। लटकते तारों में मौत का करंट दौड़ रहा है। कुछ इलाकों में ज्यादा लंबी लाइनें हैं। उन पर लगातार हादसे हो रहे हैं। किसानों के ट्यूबवेल तक नहीं चल पा रहे हैं। विकास भवन में शनिवार को आयोजित विद्युत समिति की बैठक में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने ये बातें कहीं। उन्होंने अतरछेड़ी में हुए हादसे का हवाला देते हुए विद्युत निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए। विधायकों ने कहा कि जो कार्य एक माह में पूरा हो जाना चाहिए, उसे चार माह लग रहे हैं। इसके बावजूद विद्युत निगम के अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि नए मीटर पुराने मीटरों से कितने बेहतर हैं, यह जानने के लिए चेक मीटर भी लगाए जाएं। बिथरी चैनपुर के विधायक राघवेंद्र शर्मा बोले कि चेक मीटरों की भी तमाम शिकायतें आ रहीं हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि जिले में 7,28,270 स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए 599.85 करोड़ रुपये का बजट मिला है। 5,607 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। लाइन लाॅस कम करने के लिए 347.95 करोड़ मिले हैं।
विधायक डीसी वर्मा ने कहा कि मीरगंज में 45 किलोमीटर लंबी लाइन है। जून में लाइन अलग करने का काम शुरू हुआ था, जो अब तक पूरा नहीं हो सका। खेतों में बिजली के तार लटक रहे हैं। किसान उनके नीचे से अपने ट्रैक्टर तक नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्होंने कनेक्शन देने में हीलाहवाली का मुद्दा भी उठाया। डीएम रविंद्र कुमार ने विद्युत निगम के अधिकारियों को कार्यों की सूची तैयार कर उनको पूरा कराने के निर्देश दिए। सांसद छत्रपाल गंगवार ने अगली बैठक में समीक्षा करने की बात कही।
विज्ञापन
जेई-एई बताएं, उनके क्षेत्र में नहीं लटक रहे तार
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि इस बैठक में ऐसे कौन जेई या एई हैं, जो यह बता सकें कि उनके क्षेत्र में बिजली के तार नहीं लटक रहे हैं। हमने भी कई शिकायतें भेजी थीं, उनका समय पर निस्तारण तक नहीं हुआ। शहर के कई मोहल्लों में भी बिजली के तार लटक रहे हैं। संवाद