{"_id":"677ef7242075b7808c0c2544","slug":"missing-target-eight-thousand-youth-are-wandering-in-the-hope-of-skill-development-bareilly-news-c-4-lko1064-557410-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लक्ष्य लापता... कौशल विकास की आस में भटक रहे आठ हजार युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लक्ष्य लापता... कौशल विकास की आस में भटक रहे आठ हजार युवा
विज्ञापन
बरेली। उप्र कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं के प्रशिक्षण के लिए वर्ष 2024 में जिले को कोई लक्ष्य नहीं मिला। मिशन से जुड़े मुख्यालय के अफसर बैठकों में व्यस्त हैं पर सालभर में लक्ष्य तय नहीं कर पाए। इधर, जिले से डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलेपमेंट प्लान बनाकर भेजा गया। इसके मुताबिक जिले के आठ हजार युवाओं को प्रशिक्षण की जरूरत है। इंतजार में साल बीत गया पर लक्ष्य नहीं आया। मिशन आंकड़ेबाजी में उलझकर रह गया है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल 2024 में लक्ष्य आवंटित हो जाना चाहिए था, लेकिन दिसंबर 2024 तक सिर्फ बैठकें और पिछले आकड़ों की समीक्षा होती रही। अब अगर जनवरी में लक्ष्य आवंटित होता है तो फरवरी-मार्च में ट्रेनिंग हो सकती है। आठ हजार युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार के लायक बनाया जा सकता है।
दावा : वर्ष 2023-24 में 5,051 युवाओं को मिला रोजगार
वर्ष 2023-24 में 5,051 युवाओं को रोजगार देने का दावा अफसर कर रहे हैं। अभी करीब तीन हजार युवा प्रशिक्षण के लिए इंतजार कर रहे हैं। इन्हें रोजगार देने के लिए रोजगार मेले के माध्यम से कंपनियों को बुलाया जा रहा है। यह दावा कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक शिवकुमार शर्मा नेै किया। कहा कि लक्ष्य मिलते ही प्रशिक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
लड़कियां ब्यूटीशियन और लड़के करना चाहते कंप्यूटर कोर्स
कौशल विकास मिशन में वैसे तो कई ट्रेड हैं, पर लड़कियां ब्यूटीशियन और लड़के कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं। हेल्थ केयर व हस्तशिल्प में लड़के और लड़कियों दोनों की रुचि है। इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, एग्रीकल्चर, कंस्ट्रक्शन, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, पावर, रिटेल, लॉजिस्टिक, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, ग्रीनजॉब, टेलीकॉम आदि सेक्टर्स में भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
--
मैं बेरोजगार हूं। हस्तशिल्प के जरिये अपनी किस्मत संवारना चाहता हूं। अगस्त 2023 से प्रशिक्षण का इंतजार कर रहा हूं। - शाहिद बेग, परतापुर जीवन सहाय
मैंने पांच महीने पहले डाटा एंट्री ऑपरेटर के प्रशिक्षण के लिए संजयनगर स्थित सेंटर पर आवेदन किया था। अभी तक प्रशिक्षण शुरू नहीं हो सका। - आशुतोष त्रिगुणायत, संजयनगर
जानिए, क्या है मिशन
कौशल विकास मिशन के तहत 14-35 वर्ष के किशोरों-युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
-- -
बरेली में सर्वाधिक, पीलीभीत में सबके कम आवेदक
स्किल मित्र पोर्टल से मिले ब्योरे के मुताबिक बरेली में अब तक सबसे ज्यादा 31,136 और पीलीभीत में सबसे कम 14,359 आवेदन हुए।
यह है स्थिति
जिला आवेदक इन्हें मिला प्रशिक्षण
बरेली 31,136 16,124
बदायूं 18,214 7,943
पीलीभीत 14,359 7,861
शाहजहांपुर 14,359 8,574
लखीमपुर 22,803 10,714
अमर उजाला ब्यूरो