फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Misleading news is very dangerous for society'

‘समाज के लिए बेहद खतरनाक हैं भ्रामक खबरें’

Sat, 01 Aug 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
'Misleading news is very dangerous for society'
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo
बरेली। सोशल मीडिया के जमाने में पल-पल खबरें बन रही हैं और दुनिया भर में फैल रही हैं, मगर तमाम खबरें फर्जी होती हैं। इसका हमें कहीं न कहीं नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इसे लेकर गूगल लिमिटेड इंडिया ट्रेनिंग नेटवर्क और उपजा प्रेस क्लब बरेली के साझा प्रयासों से एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें फर्जी खबरों से बचने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता भारत सरकार के विज्ञान प्रसार दिल्ली के वैज्ञानिक निमिष कपूर ने कई ऐसे ऑनलाइन टूल्स बताए, जिनकी मदद से वायरल खबर की सत्यता को परखा जा सकता है। वेबिनार के दूसरे और अंतिम सत्र में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया। वेबिनार संयोजक डॉ. राजेश शर्मा रहे। उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना ने कहा कि पत्रकारिता जगत में एक कहावत प्रचलित है कि एक सही और सच्ची खबर जब तक जूते पहनती है तब तक फेक न्यूज आधी दुनिया घूम आती है। कार्यक्रम से मीन खरे, अनूप मिश्र, भीम मनोहर, अजय मिश्र, राजीव शर्मा, वीरेंद्र अटल, विकास सक्सेना, अजय कश्यप, समाजसेवी ऋतु राज बास आदि जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed