फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreants vandalized the idol in the temple, police deployed

Bareilly News: खुराफातियों ने मंदिर में खंडित की मूर्ति, पुलिस तैनात

Thu, 17 Jul 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Miscreants vandalized the idol in the temple, police deployed
हाफिजगंज। सावन माह में खुराफातियों ने सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश करते हुए मंगलवार देर रात काशीपुर गांव स्थित शिव मंदिर में भगवान कार्तिकेय की मूर्ति को खंडित कर दिया। बुधवार सुबह जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर क्षतिग्रस्त मूर्ति को पुनर्स्थापित कराया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव काशीपुर स्थित मंदिर में शिव परिवार को स्थापित किया गया है। मंगलवार देर रात किसी शरारती तत्व ने मंदिर में स्थित भगवान कार्तिकेय की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया और मंदिर का गेट बंदकर भाग गया। जानकारी सुबह तब हो सकी, जब एक महिला पूजन के लिए यहां पहुंची। मूर्ति क्षतिग्रस्त देख गांव वालों को सूचना दी गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। इस दौरान एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया और मूर्ति को पुनर्स्थापित करवा दिया। पुलिस ने मंदिर के पास कैमरे लगवा दिए हैं। थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed