फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreants kept hacking ATMs, the police who claimed to be patrolling throughout the night kept sleeping

Bareilly News: बदमाश काटते रहे एटीएम, रातभर गश्त का दावा करने वाली पुलिस सोती रही

Fri, 17 Jan 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Miscreants kept hacking ATMs, the police who claimed to be patrolling throughout the night kept sleeping
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमद नगर में बुधवार रात करीब ढाई बजे चोरों ने निजी बैंक की एटीएम काट डाली। रातभर गश्त का दावा करने वाली पुलिस सोती रही। आहट होने पर पड़ोसियों ने शोर मचाया तो चोर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक एटीएम में रुपये सुरक्षित हैं, प्रबंधक ने अभी तहरीर नहीं है।
विज्ञापन

मुड़िया अहमद नगर में आईसीआईसीआई बैंक की शाखा के बाहरी हिस्से में ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) लगी है। यह स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए हर समय खुला रहता है। हालांकि, रात में यहां निगरानी के लिए बैंक स्तर से कोई व्यवस्था नहीं है। रात करीब ढाई बजे यहां कुछ चोर पहुंच गए और एटीएम के ऊपरी हिस्से व सामने के बॉक्स को तोड़ दिया। वह कैश बॉक्स तोड़ने की जद्दोजहद कर रहे थे कि आसपास के घरों के लोग जाग गए। बगल के घर में किराये पर रहने वाले होटल कर्मचारी नरेश आर्य ने अपने साथी स्टाफ को कॉल कर दी। वह एक कार से वहां पहुंच गए। इधर पड़ोसी भी एकजुट हो गए तो चोर वहां से भाग निकले। इससे पहले चोरों ने एटीएम कक्ष की लाइट व एक सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

मैकेनिक की दुकान से चुराए औजार
एटीएम कक्ष के पास में एक पंक्चर जोड़ने की दुकान है। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि चोरों ने एटीएम कक्ष में घुसने से पहले पंक्चर जोड़ने की दुकान से औजार चोरी कर लिए थे। फिर इन्हीं की मदद से एटीएम में तोड़फोड़ कर दी। जब लोग जागे तो चोर मौके पर ही औजार छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खुलने पर पहुंची पुलिस
गंभीर मामलों में इज्जतनगर पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रातभर गश्ती पुलिस टीम मौके पर नहीं थी। वहीं, सुबह दस बजे तक थाना प्रभारी को घटना की जानकारी नहीं थी। सुबह दस बजे करीब बैंक प्रबंधन व मीडिया की ओर से बताया गया तो इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को घटना का पता लगा। उन्होंने चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा। बाद में खुद भी पहुंचे। बैंक शाखा के प्रबंधक संजय सिंह ने एटीएम में कैश भरने वाली एजेंसी को सूचना देकर जांच के लिए बुलाया। एलडीएम वीके अरोरा ने बताया कि एजेंसी की जांच के बाद ही कैश को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि नकदी नहीं निकली है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करके कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। अभी तहरीर भी नहीं मिली है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed