{"_id":"6674d0624efc5f0bf80cffd4","slug":"miscreants-harassed-the-family-action-taken-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-100656-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: केदारनाथ धाम यात्रा से आ रहे परिवार को मनचलों ने छेड़ा, हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: केदारनाथ धाम यात्रा से आ रहे परिवार को मनचलों ने छेड़ा, हुई कार्रवाई
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। केदारनाथ धाम यात्रा से आ रहे परिवार को लखनऊ जाते समय छेड़ना मनचलों को भारी पड़ गया। बाद में समझौता हो जाने के बाद पुलिस ने दोनों मनचलों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है।
केदारनाथ धाम की यात्रा कर वापस कार से लखनऊ जा रहे एक परिवार को गुरुवार सुबह कुछ बाइक सवार मनचलों ने परेशान करना शुरू कर दिया। मनचलों ने पहले तो फरीदपुर के पास हाईवे पर उनकी कार के आगे-पीछे हॉर्न बजाए और कार में बैठी युवतियों को देखकर अश्लील हरकतें कीं, जब कार चालक ने इसका विरोध किया तो उनकी कार में हेलमेट मारकर मेन शीशा तोड़ दिया। फतेहगंज पूर्वी हनुमानजी की मूर्ति के सामने पहुंचने पर कार चालक ने डायल 112 पुलिस को फोन किया, तब मौके पर पहुंची पुलिस दोनों मनचलों को थाने ले गई। इसके बाद दोनों पक्ष में फैसला हो गया। बाइक सवार मनचलों ने कार चालक के नुकसान की भरपाई भी कर दी। इसके बाद कार चालक अपने परिवार सहित बिना कोई तहरीर देकर अपने गंतव्य को चले गए।
थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि कार चालक और बाइक सवारों में साइड नहीं देने को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। संवाद