फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreant accused for stabbing brother then harrasing minor and snatching pistol from constable

दुस्साहस: शाम में भाई को चाकू मारा, रात में बालिका से दुष्कर्म, फिर सुबह सिपाही से पिस्टल लूटी

Thu, 26 Nov 2020 01:17 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 26 Nov 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Miscreant accused for stabbing brother then harrasing minor and snatching pistol from constable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मंगलवार शाम एक शातिर बदमाश ने पहले अपने भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। घर से भागा तो दूसरे गांव में एक बच्ची का अपहरण कर गन्ने के खेत में ले गया, वहां उससे दरिंदगी की। सुबह पुलिस ने उसे पकड़ा तो बाइक से सिपाही को गिराकर उसकी सरकारी पिस्टल लेकर भाग निकला। गनीमत रही कि कुछ ही देर में पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


भुता थाना क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी प्रमोद बीते एक साल से जेल में बंद था। पिछले सप्ताह ही वह जेल से जमानत पर छूटकर आया है। मंगलवार शाम को प्रमोद का अपने भाई से झगड़ा हो गया। इस पर उसने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रमोद पास के ही एक गांव में पहुंचा। यहां 10 वर्षीय बालिका शाम करीब छह बजे अपने घर के पीछे लकड़ी बीन रही थी। बालिका को अकेले देख प्रमोद उसे पकड़कर गन्ने के खेत में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के लापता होने पर परिजन समेत गांव के कई लोग तलाश में जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात लगभग दो बजे गांव में ट्रांसफार्मर के पास खेत में बालिका बेसुध हालत में मिली। उसने परिजनों को पूरी बात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

चूंकि घटना कुछ घंटों पहले की ही थी लिहाजा पुलिस समझ गई कि आरोपी अभी भाग नहीं पाया होगा। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के साथ ही गुस्साए ग्रामीण भी प्रमोद की तलाश में जुट गए। सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली की बंजरिया गांव के जंगल के पास प्रमोद को देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। 

 

सिपाही जितिन कुमार उसे बाइक पर बैठाकर थाने ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने बाइक गिरा दी और जितिन की कमर में लगी पिस्टल छीनकर भागने लगा। पता चलते ही थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। कैलाश नदी किनारे कटरी में प्रमोद को घेर लिया गया। 

एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि खुद को घिरा देखकर प्रमोद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने प्रमोद को पकड़ लिया। 

उसके पास से सरकारी पिस्टल भी बरामद हो गई। एसओ ने बताया कि प्रमोद पर क्योलड़िया व भुता थाने में लूट, हत्या, दुष्कर्म के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। प्रमोद पर हिमाचल प्रदेश में भी बालिका से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed