फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor kept in bondage for three months

नाबालिग को तीन माह तक बनाए रखा बंधक

Wed, 07 Feb 2018 02:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 07 Feb 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
Minor kept in bondage for three months
demo
पंजाब जाते समय लखनऊ में परिवार से बिछड़ी बिहार की नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर अज्ञात महिला ने भमोरा क्षेत्र के एक गांव में युवक को बेच दिया। युवक ने किशोरी को तीन माह तक बंधक बना कर रखा। मंगलवार को इसकी भनक पुलिस को लगी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर किशोरी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम कर्जी कर्जा थाना भबुआ बिहार की 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह अपने तीन बहन भाइयों में सबसे छोटी है। मां के स्वर्गवास के बाद मजदूर पिता करीब तीन माह पहले उसे बिहार से पंजाब मजदूरी करने के लिए ले जा रहा था। लखनऊ के स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वह पानी लेने के लिए उतरी। वह पानी लेकर लौटती, इससे पहले ही ट्रेन जा चुकी थी। स्टेशन पर उसे एक महिला मिली। वह बातों में फंसाकर साथ ले आई। आरोप है कि उस महिला ने किशोरी को भमोरा क्षेत्र के ग्राम पड़री निवासी रमेश कश्यप के पुत्र सतीश को रुपये लेकर बेच दिया। उसने कई बार भागने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई। मंगलवार को किशोरी को बंधक बना कर रखने की सूचना एसओ विजय प्रताप सिंह को मिली। उन्होंने पुलिस बल भेज कर जांच कराई, जिसमें मामला सही पाया गया। पुलिस किशोरी और आरोपी सतीश को पकड़ कर थाने ले आई। किशोरी ने अपने पिता के पास जाने की इच्छा जाहिर की। साथ ही सतीश और महिला के विरुद्ध ऊपर रिपोर्ट दर्ज कराई दी। पुलिस ने किशोरी को महिला थाने भेज कर सतीश को हवालात में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed