{"_id":"664d31113702e43f65016ce4","slug":"mining-mafia-runs-tractor-over-sdm-injured-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102138-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खनन माफिया ने एसडीएम के हमराह पर चढ़ाया ट्रैक्टर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खनन माफिया ने एसडीएम के हमराह पर चढ़ाया ट्रैक्टर, घायल
Wed, 22 May 2024 05:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 22 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। बेखौफ खनन माफिया ने सोमवार रात एसडीएम के हमराह होमगार्ड पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। होमगार्ड के पैर में चोट आई है। करीब पांच किलोमीटर तक पीछा करने के बाद एसडीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी फरार हो गए। लौटते समय खनन में प्रयुक्त एक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पकड़ा गया। सभी वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया है।
तहसील क्षेत्र में कई जगह मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। सोमवार रात थाना हाफिजगंज के गांव काशी धर्मपुर में खनन की सूचना मिलने पर एसडीएम मौके पर जा रहे थे। गांव के पास ही उन्हें खनन की मिट्टी लेकर जाती ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर वह भाग खड़ा हुआ। करीब पांच किलोमीटर तक पीछा करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया गया।
होमगार्ड सुरजीत सिंह जैसे ही गाड़ी से उतरकर ड्राइवर को पकड़ने के लिए बढ़े, उसने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। ट्रैक्टर का एक पहिया पैर के ऊपर से गुजरने की वजह से वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी वाहन से कूदकर भाग खड़ा हुआ। एसडीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नवाबगंज से लौटते समय राजघाट के पास मिली एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पकड़कर नवाबगंज थाने में खड़ा कराया।
विज्ञापन
घायल होमगार्ड का उपचार कराया गया है। खनन माफिया की तलाश की जा रही है। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। - गोविंद मौर्य, एसडीएम