{"_id":"616ddabae5e3381c8f0a7d0d","slug":"milk-seller-s-son-dies-while-trying-to-save-customer-bareilly-news-bly4633109140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक को बचाने के प्रयास में दूध विक्रेता के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक को बचाने के प्रयास में दूध विक्रेता के बेटे की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दूध की दुकान पर काउंटर में करंट आने से दुकान मालिक के 15 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। यह हादसा एक ग्राहक को बचाने के प्रयास में हुआ। ग्राहक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बारादरी थाना क्षेत्र के पुराना शहर के मोहल्ला रोहली टोला में सोमवार शाम दूध विक्रेता का 15 वर्षीय बेटा दुकान पर बैठा था। दूध लोहे काउंटर में अंदर रखा था। बताया जाता है कि शाम करीब सात बजे कोई व्यक्ति दुकान लेने आया और उसने अपनी साइकिल काउंटर से टिकाकर खड़ी की। साइकिल जहां खड़ी थी, उस पानी में करंट आ रहा था और इससे काउंटर में भी करंट आ गया। काउंटर को छूते ही ग्राहक करंट की चपेट में आ गया। यह देखकर दूध विक्रेता का बेटा उसे बचाने लगा। ग्राहक तो बच गया लेकिन वह खुद करंट की चपेट में आ गया। इससे वहां शोर मच गया। परिवार वाले दोनों को लेकर फौरन ही अस्पताल पहुंचे, जहां दुकान मालिक के बेटे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राहक को अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। दूध विक्रेता बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी है।