{"_id":"61b1073cd97a9d68a24330e9","slug":"mid-term-examination-of-absent-students-in-bareilly-college-from-today-bareilly-news-bly46859483","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में अनुपस्थित विद्यार्थियों की मिड टर्म परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज में अनुपस्थित विद्यार्थियों की मिड टर्म परीक्षा आज से
विज्ञापन
Bareilly college
कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, आगे अनुपस्थित विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा कोई मौका
बरेली। बरेली कॉलेज में संपन्न हुई मिड टर्म परीक्षा में बड़ी तादाद में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। उन्हें परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया गया है। इनकी बृहस्पतिवार को न्यू एग्जामिनेशन हाल में परीक्षा होगी।
बरेली कॉलेज के परीक्षा समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष की मिड टर्म परीक्षा में बड़ी तादाद में विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इनका भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए परीक्षा का एक और मौका देने का निर्णय लिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नौ से 11 दिसंबर तक तीन पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से 11 बजे तक, दूसरी दोपहर 12 बजे से एक बजे और तीसरी पाली दोपहर दो बजे से तीन बजे तक चलेगी।
नौ दिसंबर को पहली पाली में भौतिकी, भूगोल, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, दूसरी में वनस्पति शास्त्र, इतिहास, बिजनेस कम्युनिकेशन और तीसरी पाली में बायोटेक, अर्थशास्त्र, संगीत, राजनीति विज्ञान की परीक्षा होगी। 10 को पहली पाली में संस्कृत, जूलोजी, एजुकेशन, उर्दू, पर्सियन, दूसरी में बिजनेस ऑर्गनाइजेशन, केमिस्ट्री, दर्शनशास्त्र, कला और तीसरी पाली में पर्यावरण विज्ञान, भाषा विज्ञान, सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। 11 दिसंबर को पहली पाली में हिंदी भाषा, सांख्यिकी, अंग्रेजी साहित्य, अरेबिक, दूसरी में क्युनिकेटिव इंग्लिश, कंप्यूटर एप्लीकेशन और तीसरी पाली में बिजनेस स्टेटस्टिक्स, गणित, समाजशास्त्र की परीक्षा होगी। ब्यूरो