फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   meter checking

बिजली बिल बकायेदारी में 806 कनेक्शन काटे

Mon, 26 Aug 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
meter checking
बरेली। रविवार को अवकाश में भी बिजली कनेक्शन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मेगा अभियान में 806 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और सवा सौ लोगों के मीटर उखाड़कर जब्त किए गए। चेकिंग में 77.26 लाख रुपये बकायेदारों से मौके पर वसूले गए।
विज्ञापन

एसई शहर एनके मिश्रा ने प्रदेश व्यापी मेगा अभियान को सफल बनाने के लिए टीमें गठित कर दी थीं। इसमें विजिलेंस टीम भी शामिल थी। पूरे शहर में एक साथ चले अभियान में 973 बकायेदारों के कनेक्शन चेक हुए। इन पर 2.28 करोड़ रुपया बकाया है। कार्रवाई से बचने के लिए 167 लोगों ने मौके पर ही 77.26 लाख रुपये जमा करा दिए। 806 लोग बिल जमा नहीं कर पाए तो उनके कनेक्शन काट कर सप्लाई ठप कर दी गई। चेकिंग टीम ने करीब सवा सौ बड़े बकायेदारों के मीटर उखाड़कर जब्त कर लिए। शहर में दस हजार से ज्यादा बकायेदारों पर करीब 68 करोड़ रुपये बकाया हैं। अभियान में एसडीओ हरीओम, सत्यार्थ गंगवार, एमए खान, अजय शुक्ला, गौरव शर्मा, केएम सिंह और चारों एक्सईएन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed