फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Messing with health: April packing was found in March, color game caught in toffee making

सेहत से खिलवाड़ः अप्रैल की पैकिंग मार्च में होती मिली, टॉफी निर्माण में रंगों का खेल पकड़ा

Fri, 26 Mar 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Messing with health: April packing was found in March, color game caught in toffee making
सैंपल जुटाती एफएसडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सवा लाख से अधिक का माल जब्त, नमूने भरे, लूटमार और बूम बूम का भी स्टॉक सीज

विज्ञापन
बरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारकर सीबीगंज स्थित एक फैक्टरी में अप्रैल माह की पैकिंग बरामद की। रैपर पर मशीन से निर्माण तिथि अप्रैल 2021 छापी जा रही थी, इसके साथ ही वहां पर कन्फेक्शनरी, टॉफी आदि में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध रंग भी बरामद हुए। उधर, सरसों कच्ची घानी तेल व अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर करीब सवा लाख रुपये का माल सीज किया गया है।
एसीएम अरुणमणि तिवारी की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) चौपाटी मोनी परसाखेड़ा समेत विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर बड़ी मात्रा में स्टॉक सीज करने के साथ ही नमूने भरे हैं। जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्रा ने बताया कि टीम ने सुनील किराना स्टोर, क्योलड़िया व नवाबगंज से बेसन, अली हसन किराना स्टोर से रिफाइंड, सोयाबीन ऑयल, जय गुरुदेव मिष्ठान भंडार नवाबगंज से मावा, सोनू स्वीट्स, फतेहगंज पश्चिमी से मावा, अमित प्रोविजन स्टोर आईवीआरआई इज्जतनगर से बेसन, कच्ची घानी सरसों तेल के नमूने लिए। जबकि अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) अरुण मणि तिवारी के नेतृत्व में टीमों ने साईं बीरबल दास फूड्स, परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया से प्रोपराइटरी फूडर्स, लूटमार व बूम बूम सोया का नमूना लिया। उन्होंने बताया कि यहां करीब 11 हजार रुपये से अधिक का माल सीज किया। एसके इंटरप्राइजेज से नमकीन के नमूने लिए और बरामद माल सीज किया। जय माता स्वीट्स से डेयरी क्रीम कैंडी, मैंगो कैंडी, डोनियर का नमूना लिया और मैंगो कैंडी, डेनियर के 52 गत्ते, अनुमानित मूल्य 99840 रुपये जब्त कर सीज कि ए। एफएसडीए टीमों ने बताया कि यहां पर अप्रैल माह की पैकिंग मार्च में होती मिली और संदिग्ध रंग भी मौजूद था। सभी संग्रहित खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे है।
विज्ञापन

छापा कार्रवाई में विभिन्न स्थानों पर प्रतिष्ठानों के सैंपल लिए गए हैं। बरामद माल सीज कर दिया गया है। नमूनों की जांच लैब से कराई जाएगी, रिपोर्ट मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी। - धर्मराज मिश्रा, जिला अभिहित अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed