{"_id":"6aac61b704d08fa2d90fba64","slug":"mercy-hospital-was-served-a-notice-over-deficiencies-and-its-registration-raised-questions-bareilly-news-c-4-bly1015-969291-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खामियों पर मर्सी अस्पताल को थमाया था नोटिस, पंजीकरण से उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खामियों पर मर्सी अस्पताल को थमाया था नोटिस, पंजीकरण से उठे सवाल
Fri, 18 Sep 2026 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 18 Sep 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
बिथरी/बरेली। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के बीच तनातनी नवजात की जान पर भारी पड़ गई। सीएमओ को सौंपी गई मर्सी अस्पताल में नवजाज की मौत संबंधी जांच रिपोर्ट में तमाम खामियां गिनाकर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। माह भर पूर्व निरीक्षण में अव्यवस्था की पुष्टि हुई थी पर कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच अस्पताल का पंजीकरण होने से विभागीय स्थलीय निरीक्षण पर भी सवाल उठ रहे हैं।
जांच समिति ने 15 और 16 सितंबर को मर्सी अस्पताल का निरीक्षण किया था। जांच रिपोर्ट में अस्पताल संचालन और जीवन रक्षक व्यवस्थाओं में खामियां मिलने के साथ ही नवजात शिशु देखभाल इकाई और इमरजेंसी ऑक्सीजन सप्लाई के अभिलेख मानकों के अनुरूप नहीं मिले।
बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण, फायर सेफ्टी, भवन सुरक्षा, इन-हाउस मेडिकल स्टोर, फार्मेसी संचालन में कमियां मिलीं। पर्याप्त दस्तावेज और रिकॉर्ड न मिलने से स्वास्थ्य मानकों का सत्यापन नहीं हो सका। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने कहा कि उच्चाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पिछले माह स्वास्थ्य विभाग की एक अधिकारी ने मर्सी अस्पताल का निरीक्षण कर नोटिस थमाया था। अपंजीकृत मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति थी। कार्रवाई के बजाय अस्पताल का विभाग में पंजीकरण और अव्यवस्था पर कार्रवाई न होने से जिम्मेदारों पर सवाल हैं।
पंजीकृत है अस्पताल, किसी नोटिस की जानकारी नहीं
निजी अस्पताल पंजीकरण नोडल अधिकारी डॉ. लईक अंसारी का कहना है कि मर्सी अस्पताल विभाग में पंजीकृत है। पूर्व में कार्यालय में कोई नोटिस दिए जाने की जानकारी नहीं है। वहीं, झोलाछाप नोडल अधिकारी डॉ. शुचिता गंगवार ने कहा कि अस्पताल का पूर्व में निरीक्षण कर नोटिस दिया गया था। तब पंजीकरण के अभिलेख नहीं दिखाए थे। कुछ दिन बाद पंजीकरण प्रपत्र दिखाएं थे।
पोस्टमॉर्टम में सिर में जमा मिला खून का थक्का
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि नवजात की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में खून का थक्का जमा होने की बात सामने आई है। मौत की वजह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। अस्पताल का संचालक अभी हिरासत में है। सीएमओ ऑफिस से निर्देश के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।