{"_id":"6a2856e8b222672f0b0b5f43","slug":"mercury-reaches-417-degrees-if-favorable-conditions-are-created-there-is-hope-for-relief-from-today-bareilly-news-c-4-bly1053-902020-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पारा 41.7 डिग्री... अनुकूल माहौल बना तो आज से राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पारा 41.7 डिग्री... अनुकूल माहौल बना तो आज से राहत के आसार
विज्ञापन
बरेली। सप्ताह भर से तप रहा पारा मंगलवार को दो डिग्री बढ़त के साथ 42 डिग्री के पास जा पहुंचा। हालांकि, मौसम विभाग ने तेज धूप से बेहाल लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई है। जारी बुलेटिन में अनुकूल माहौल बनने पर चार दिन बादल मंडराने का अनुमान है।
मंगलवार सुबह धूप के साथ हुई। दोपहर में तप रहा पारा दो डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को राहत मिली पर रात में उमस हावी रही। हवा में नमी की अधिकता से न्यूनतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
नमी का स्तर 50 फीसदी और हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर राज्य से सिक्किम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के हिस्सों में बढ़ा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। लिहाजा, पछुआ हवा के साथ बादलों का प्रवेश शहर में होने के आसार हैं। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर पहाड़ों की हवा के साथ बादलों की आवाजाही के आसार हैं। इससे धूप की तपिश से हल्की राहत मिलने का अनुमान है।
--
पिछले सात दिनों का पारा डिग्री सेल्सियस में
तिथि अधिकतम न्यूनतम
08 जून 40.1 27.8
07 जून 39.9 26.3
06 जून 38.9 24.8
05 जून 33.3 24.8
04 जून 38.9 26.5
03 जून 37.1 25.1
02 जून 35.7 24.0
(नोट: तापमान मौसम विभाग के अनुसार)