{"_id":"58470e4f4f1c1b2434448359","slug":"mercury-moved-up-just-6-degrees-in-twenty-four-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे में सिर्फ 6 डिग्री ऊपर सरका पारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे में सिर्फ 6 डिग्री ऊपर सरका पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 07 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Mercury moved up just 6 degrees in twenty-four hours
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने ऐसी पलटी मारी की एक दिन में ही अधिकतम तापमान चित हो गया। सूरज भी कहीं दुबक गया और हवाओं ने भी उसका साथ दिया। नतीजा यह रहा कि 24 घंटे में सिर्फ छह डिग्री ही पार ऊपर चढ़ सका और अधिकतम तापमान जो 21.3 पर था वह 16.9 पर ठिठक गया। दो दिनों में ही तापमान आठ डिग्री कम हो गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले पांच दिनाें तक ऐसी ठंड बनी रहेगी।
भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक दिसंबर में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री तक पहुंचा है, लेकिन यह 20 दिसंबर के बाद की स्थिति है। हालांकि अभी छह दिसंबर ही हुआ है और न्यूनतम तापमान दस डिग्री पर दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान का घटना लाजमी है। यह आगे और घटेगा। सोमवार को घने कोहरे की वजह से सड़क पर 50 मीटर तक साफ दिखाई नहीं पड़ रहा था। मंगलवार सुबह भी कोहरे का असर रहा। इस वजह से सूरज भी नहीं दिखा। पूरा दिन लोग धूप के लिए तरस गए। दिन में कोहरे में पानी की फुहारें गिरने जैसा अहसास हो रहा था। करीब दो बजे के आसपास सूरज ने हल्का सा झांका, लेकिन इसका असर नहीं रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि बरेली समेत पूरे प्रदेश में घने कोहरे की संभावना है। यह स्थिति अगले पांच दिनों तक अभी और रहेगी। इसके बाद अधिकतम तापमान कुछ बढ़ेगा और धूप भी खिलेगी।
विज्ञापन
यह रहा तापमान
अधिकतम- 16.9
न्यूनतम- 10.7