फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mercury increased by four degrees due to sunshine, clouds kept hovering

Bareilly News: धूप से पारे में चार डिग्री की बढ़त, मंडराते रहे बादल

Thu, 27 Feb 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mercury increased by four degrees due to sunshine, clouds kept hovering
अनुकूल माहौल बनने पर छाए रहेंगे बादल, रिमझिम का अनुमान
विज्ञापन


बरेली। पछुआ हवा के साथ पहाड़ों के बादल ने शहर में प्रवेश किया। बुधवार की सुबह घने बादलों के साथ हुई। तेज हवा चलने से बादल छंटे और फिर तेज धूप निकलने से पारे में चार डिग्री की बढ़त दर्ज हुई। मौसम विभाग ने दो दिन हल्के बादल मंडराने का अनुमान जताया है।

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक मंगलवार की रात आसमान साफ रहा, लेकिन भोर में तेज हवा चलने से बादलों का जमावड़ा शहर पर लगने लगा। घिरते घने बादल देख बारिश की संभावनाएं रहीं पर सुबह 11 बजे से हवा की गति तेज होने से बादल ठहरने के बजाय आगे बढ़ गए। दोपहर एक बजे से तेज धूप निकलने लगी। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 26.3 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, रात में आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अतुल ने पछुआ हवा के साथ दो दिन और बादल मंडराने का अनुमान जताते हुए अनुकूल माहौल बनने पर हल्की, तेज बारिश होने की भी संभावना जताई है। अमर उजाला ब्यूरो

मौसम इनपुट
26.3
13.8
धूप निकलेगी। हल्के, घने बादल मंडराने के आसार हैं।
सूर्योदय 6:39
सूर्यास्त 6:11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed