{"_id":"5d38b5fb8ebc3e6cb47b339b","slug":"medical-stor-action-bareilly-news-bly3699117191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर बिकती मिली प्रतिबंधित नशीली दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर बिकती मिली प्रतिबंधित नशीली दवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। बमरौली के एक मेडिकल स्टोर पर छपामारी में ड्रग इंस्पेक्टर ने प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। तीनों नशीली दवाओं को सील करने के साथ उनके सैंपल भी लिए गए। कार्रवाई से अन्य दवा विक्रेताओं में खलबली मच गई। कई दुकानदार शटर गिराकर भाग गए।
ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी को पिछले दिनों शिकायत प्राप्त हुई थी कि बमरौली गांव में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवाएं खुलेआम बेची जा रही हैं। इस शिकायत पर बुधवार को मेडिकल स्टोर पर छापामारी की गई। कार्रवाई में ड्रग इंस्पेक्टर को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अलावा पशुओं को लगाए जाने वाले कुछ इंजेक्शन मिले हैं जो पूरी तरह प्रतिबंध है। नशीली दवाओं की बिक्री से संबंधित कोई दस्तावेज मेडिकल संचालक नहीं दिखा सका। एल्प्रोजोन, ओक्सिटोसिन इंजेक्शन समेत तीन दवाईयां सील करने के साथ ही इनके सैंपल लिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर बबीता रानी ने बताया कि इस मामले में मेडिकल संचालक मनोज के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 की सुंसगत धारा व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत न्यायालय में वाद दायर कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।