{"_id":"65469de1cccf0ac1640792ce","slug":"meat-smuggler-arrested-in-encounter-shot-in-leg-baheri-news-c-124-1-sbly1010-964-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुठभेड़ में मांस तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुठभेड़ में मांस तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Sun, 05 Nov 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। भूड़ा गांव के पास शनिवार सुबह करीब तीन बजे मुठभेड़ में पुलिस ने मांस तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर के तीन साथी भागने में सफल हो गए। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। आरोपी के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस और मांस काटने के औजार बरामद हुए हैं।
प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह भूड़ा गांव के पास खेतों में मांस तस्करों के छिपे होने की सूचना मिली। तुरंत ही वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर तस्करों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया। उसे गिरता देख उसके अन्य तीन साथी भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा करने की कोशिश की मगर वह हाथ नहीं आए।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शरीफ निवासी भूड़ा थाना भोजीपुरा बताया। फरार साथियों के नाम सलीम कालिया, मोहम्मद नसीम, वसीम बताया। तीनों भूड़ा गांव के ही रहने वाले हैं। आरोपी ने बताया कि वह लोग संरक्षित पशु की हत्या की तैयारी में थे। शरीफ पर पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।