फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meat shops will remain closed on the routes of Kanwar Yatra in Bareilly

UP: बरेली में कांवड़ यात्रा के मार्गों पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, डीएम बोले- कोई भी नई परंपरा न पड़े

Sun, 22 Jun 2025 12:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Jun 2025 12:54 PM IST
सार

डीएम अविनाश सिंह ने कांवड़ यात्रा व मोहर्रम जुलूस के मद्देनजर अफसरों को निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के मार्गों पर मीट की दुकानें बंद कराने का आदेश दिया। कहा कि मोहर्रम व कांवड़ में कोई भी नई परंपरा न पड़े। 

विज्ञापन
Meat shops will remain closed on the routes of Kanwar Yatra in Bareilly
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मोहर्रम व कांवड़ यात्रा में कोई भी नई परंपरा न पड़े। जुलूस के आगे-पीछे व दाएं-बाएं पुलिसकर्मियों की मौजूदगी अनिवार्य है, जिससे श्रद्धालु निर्धारित मार्ग पर ही चलें, मार्ग से न भटकें। कांवड़ यात्रा के मार्गों पर मीट की दुकानें बंद रखी जाएं। ये निर्देश शनिवार को डीएम ने एसडीएम-तहसीलदार और सीओ को दिए हैं।
विज्ञापन


मोहर्रम एवं कांवड़ यात्रा पर शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर शनिवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में बैठक हुई। इससे पहले डीएम ने एसडीएम-तहसीलदार और सीओ से उनके क्षेत्र की समस्याओं और त्योहारों के संबंध में तैयारी पर चर्चा की। डीएम ने कहा कि शिव मंदिरों के आसपास जूट की मैट बिछवाई जाएं। 
विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालकों से कहा गया है कि वह बोतलों में ईंधन नहीं देंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि कांवड़ के मार्गों के गड्ढों और विद्युत तार व खंभे को देख लिया जाए। विद्युत खंभे को 10-12 फीट तक प्लास्टिक शीट से कवर करें। नाथ परिक्रमा के दौरान प्रत्येक मंदिर पर नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कोई भी ताजिया 12 फिट से अधिक ऊंचा न हो
एसएसपी ने डीएम को बताया कि पिछले तीन वर्ष के विवादों की जानकारी थानाध्यक्षों को दी गई है। प्रत्येक विवाद स्थल पर थानाध्यक्ष खुद जाकर कार्रवाई करेंगे। एसएसपी ने निर्देश दिए कि मोहर्रम के जुलूस रात को निकलते हैं।। रात में भी भ्रमण और पैदल गश्त करें। 

उन्होंने सीओ को निर्देश दिए कि हर ताजिये पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त हो और ताजिया की ऊंचाई के मानक की जानकारी ताजिएदारों को दें। ताजिया की ऊंचाई व्यक्ति या वाहन के साथ 12 फीट से अधिक न हो। ध्यान रखें कि कोई ताजिया कहीं बिजली तार के संपर्क में न आए।

कांवड़ यात्रा के मार्गों को गड्ढा मुक्त कराएगा नगर निगम
नगर निगम कांवड़ यात्रा के मार्गों में बेहतर स्ट्रटी लाइट की व्यवस्था करने जा रहा है। साथ मंदिरों की ओर जाने वाले सभी मार्ग गड्ढा मुक्त भी किए जाएंगे। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नगर निगम का निर्माण विभाग कांवड़ यात्रा के मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कराएगा और इसके बाद मरम्मत होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed