{"_id":"64332527e2fddff7c109875a","slug":"may-the-whole-age-pass-at-your-feet-bareilly-news-c-4-1-122412-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आपके ही चरणों में उम्र कट जाए सारी..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आपके ही चरणों में उम्र कट जाए सारी..
Mon, 10 Apr 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 10 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर के कथा स्थल पर श्री श्याम परिवार की ओर से श्री श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन किया गया। कोलकाता के मनोहारी पुष्पों से सजा श्री खाटू श्याम जी, गणेश जी और हनुमान जी का दरबार दिव्यानुभूति करा रहा था।
इस खूबसूरत वातावरण के बीच रात नौ बजे से अहमदाबाद के प्रसिद्ध भजन गायक नंद किशोर शर्मा ‘नंदू भैया’ मंच पर आए और ज्योति का पूजन किया। इसके बाद स्वरचित भजन गाकर भक्तों को थिरकने पर विवश कर दिया। गलियों में तू कहीं मिल जाए.., कन्हैया के दर जो सुनाई न होती.., आपके ही चरणों में उम्र कट जाए सारी.. जैसे भजन सुना कर पूरा वातावरण श्याममय कर दिया। देर रात कार्यक्रम जारी रहा।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि राजश्री इंस्टीट्यूट के चेयरमैन राजेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद पागरानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीएम सोनी, राम अवतार अग्रवाल, (प्रधान जी), मंगल चंद, श्याम कृष्ण गुप्ता, अनुपम टेबड़ीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। श्याम परिवार के भजन गायक राहुल जौहरी, कुक्की अरोरा, शिवम शर्मा ने भी भजन गाए। नरेंद्र कुमार मित्तल टिल्लू, नीरज अग्रवाल, नवीन गोयल, प्रशांत गोयल, विक्रम अग्रवाल, नरेश बेरीवाला, संदीप अग्रवाल बंटी, आशीष बॉस, मोनू झंवर, महेश जालान आदि मौजूद रहे।