{"_id":"69431ada42fa1c513304fce3","slug":"maximum-asd-voters-found-in-bareilly-nagar-and-cantt-assembly-constituencies-bareilly-news-c-4-vns1074-788534-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली नगर और कैंट विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक एएसडी वोटर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली नगर और कैंट विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक एएसडी वोटर मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंडल के चारों जिलों के 25 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक बरेली नगर और कैंट विधान सभा क्षेत्र में एसआईआर के दौरान एएसडी (अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृतक) वोटर मिले हैं। जिसके संबंध में जिला प्रशासन ने दोबारा सत्यापन शुरू करा दिया है। राजनीतिक दलों को भी एएसडी वोटरों की सूची दी गई है, ताकि वह भी सत्यापित कर पात्र वोटर के बारे में बीएलओ को बता सकें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बरेली नगर और कैंट विधानसभा क्षेत्र के जिन बूथों पर 25 प्रतिशत या इससे अधिक संख्या में मतदाता अपात्र मिले हैं, वहां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) को लगाकर दोबारा सत्यापन करा रहा है।
इन क्षेत्रों के सुपरवाइजर और बीएलओ को फिर से सक्रिय किया गया है। इसके अलावा जिन पात्रों के नाम 2025 की मतदाता सूची में नहीं हैं और वह, जो एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, उनके नाम बढ़ाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यही नहीं, जिन मतदाताओं या उनके परिजन के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिले हैं, जिस कारण उनकी मैपिंग नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
उस पर भी दोबारा काम शुरू किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए को भी अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं की मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से करने में बीएलओ का सहयोग करने की अपील की जा रही है। संवाद