फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mausam

सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन.. अब छाएगा घना कोहरा

Sun, 15 Dec 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
mausam
बरेली। दो दिन बारिश से तरबतर रहने के बाद शहर में शनिवार को तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन दिन भर चली सर्द हवा से लोग कांपते रहे। हल्की धूप से न्यूनतम पारा भी थोड़ा ऊपर आया लेकिन अधिकतम पारा अभी सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा, फिर घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। इससे बिजिबिलिटी भी घटकर 10-15 मीट रह जाएगी।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि बारिश से कोहरे का कहर कम हुआ है, लेकिन जल्द ही उत्तर भारत के मैदानी इलाके घने कोहरे की चपेट में होंगे। दोपहर में हल्की, मध्यम हवा चलने से कोहरा साफ होगा और धूप भी खिलेगी। हालांकि, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। इससे मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। बरेली में शनिवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्यिस रहा जो सामान्य है। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है लेकिन रात में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान गिरकर नौ डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed