फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza said now we cannot lose any mosque

मौलाना तौकीर रजा बोले: अब किसी मस्जिद को नहीं खो सकते; दिल्ली में की मुस्लिम पंचायत

Mon, 18 Dec 2023 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 06:03 PM IST
सार

बरेली के मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि बाबरी मस्जिद पर हमने मुल्क में अमन चैन कायम रखने के लिए फैसला स्वीकार किया। अब और किसी मस्जिद को नहीं खो सकते।

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza said now we cannot lose any mosque
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) की ओर से दिल्ली के ऐवान-ए-गालिब हाल में मुस्लिम पंचायत आयोजित की गई। इसमें देश की कुछ मस्जिदों पर चल रहे विवाद पर चर्चा की गई। इस मौके पर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि बाबरी मस्जिद पर हमने मुल्क में अमन चैन कायम रखने के लिए फैसला स्वीकार किया। अब और किसी मस्जिद को नहीं खो सकते। अब हमारी आस्था का सवाल है, इसलिए कोई फैसला मस्जिद के खिलाफ स्वीकार नहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई दुश्मनी नहीं, लेकिन मुल्क में जो नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, मुसलमानों के खिलाफ जो साजिशें हो रही, मुल्क को बेचने का काम किया जा रहा, इसलिए हम प्रधानमंत्री के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद पर पाबंदी लगाई जाए। 
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों का किरदार मुसलमानों के लिए ठीक नहीं रहा। मुस्लिम पंचायत में बरेली से शामिल हुए लोगों में डॉ. नफीस खान, मुनीर इदरीसी, मोहम्मद सलीम खान, नदीम खान, मौलाना एहसानुल हक चतुर्वेदी ,फरहत खान, अफजाल बेग आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed